विदेश

यूक्रेन: रूसी हमले में ल्वीव में एक घायल, औद्योगिक गोदाम में आग

पश्चिमी यूक्रेन का शहर ल्वीव पर मंगलवार तड़के विस्फोटक हमला किया गया है। इस बात की पुष्टि यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से की गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस हमले में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि इस हमले को लेकर रूस की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पश्चिमी यूक्रेन के शहर ल्वीव में मंगलवार तड़के रूसी हवाई हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक औद्योगिक गोदाम में आग लग गई।

ल्वीव के क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि हमले के बाद मलबे के नीचे एक महिला और एक पुरुष पाए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला घायल नहीं हुई थी, लेकिन पुरुष की हालत गंभीर है।

हालांकि, हमले के क्षमता और होने वाली क्षति का तत्काल रूप से पता नहीं चल सका है। समाचार एजेंसी रायटर्स स्वतंत्र रूप से रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका।

रूस की ओर से इस हमले पर कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है। ल्वीव शहर के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि क्षेत्र के लिए हवाई हमले के अलर्ट को लगभग तीन घंटे बाद लगभग 3 बजे खत्म कर दिया गया।

इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कब्जे से बखमुत के दक्षिणी किनारे पर स्थित क्लिशचिवका गांव पर फिर से कब्जा कर लिया है।

गौरतलब है कि जिस गांव पर कब्जे का दावा किया गया है, वहां पर युद्ध से पहले 400 लोगों की आबादी बसती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button